November 2, 2026 11:15 pm

लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को लेकर आरती राव ने उठाई आवाज

रेवाड़ी, 24 अप्रैल रिपोर्टर दीपक तिवारी
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक गंभीर और भावनात्मक पहल करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर दक्षिणी हरियाणा, विशेषकर जिला रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता की एक महत्त्वपूर्ण जनभावना से अवगत कराया है।
आरती सिंह राव ने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्हें प्रतिदिन स्थानीय नागरिकों तथा अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से यह अनुरोध प्राप्त हो रहा है कि उनके वीर बलिदान को स्थायी स्मृति के रूप में सम्मानित किया जाए।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शहीद परिवार की ओर से यह मांग की जा रही है कि गढ़ी बोलनी रोड का नाम तथा नारनौल बाईपास पर स्थित एक प्रमुख चौक का नाम “अमर बलिदानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव चौक” रखा जाए, जिससे यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सके।
स्वयं एक शहीद परिवार से होने के नाते मंत्री आरती सिंह राव शहीद परिवार के दुःख व सम्मान की महत्ता को भली-भांति समझती हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने व शीघ्र आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।
गौरतलब है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव ने जैगुआर फाइटर जेट की एक रूटीन उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर अपनी जान की परवाह न करते हुए, अपने सह-पायलट को सुरक्षित बाहर निकालकर और विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर वीरता का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह साहसिक कृत्य न केवल सैन्य सेवा की गरिमा को उजागर करता है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें