November 2, 2026 9:35 pm

पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों को भाजपा कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट लखीमपुर खीरी से*

लखीमपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की स्मृति में आज भाजपा कार्यालय पर एक शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद की इस निंदनीय घटना की कठोर शब्दों में भर्त्सना की और मृत आत्माओं के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने की। उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण बताते हुए कहा कि देश इस तरह की हिंसक घटनाओं से डरने वाला नहीं है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामजी मौर्या ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री आंसू मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी सिंह, अभिषेक सिंह, जिला मंत्री बृजेश सिंह, उमा राज, नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्डा, तथा उमाशंकर मिश्रा, सौरभ त्रिवेदी, मनोज अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और देश में शांति व एकता की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें