November 2, 2026 10:25 pm

शहीद सिद्धार्थ का बलिदान युवाओं को देश सेवा के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा : मुख्यमंत्री*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निधन पर जताया शोक*

*पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग दिए जाने का दिया आश्वाशन*

*रेवाड़ी, 23 अप्रैल रिपोर्टर दीपक तिवारी*
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी सेक्टर-18 स्थित फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निवास पहुंचकर उनके बलिदान पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरियाणा सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिए जाने का आश्वाशन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत मां के महान सपूत के बलिदान पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ऐसे वीर सपूत को वे नमन करते हैं। शहीद सिद्धार्थ का बलिदान सदैव युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ ने छोटी सी आयु में आकाश में नई ऊंचाइयों को छुआ और जाते-जाते भी सिद्धार्थ सैकड़ों जिंदगी को बचाने का कार्य किया। गौरतलब है कि विगत 2 अप्रैल को फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव का जगुआर विमान गुजरात के जामनगर में प्रैक्टिस मिशन के दौरान उड़ान भरने के बाद सिटी के करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के मैदान में क्रैश हो गया था। विमान में प्रैक्टिस मिशन के दौरान सिद्धार्थ के साथ मनोज कुमार भी साथ थे जिन्हें हादसे की स्थिति को देखते हुए सिद्धार्थ ने पहले ही एक्जिट करवा दिया और खुद विमान को जान माल से नुकसान से बचाने के लिए आबादी से दूर ले गए और क्रैश हुए विमान में वीरगति को प्राप्त हुए। इस अवसर पर रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली, पीपीपी कॉर्डिनेटर सतीश खोला, भाजपा नेता डा.अरविंद यादव, हुकुमचंद यादव, भालखी माजरा के सरपंच राजेश कुमार, सिद्धार्थ के पिता सुशील यादव, माता सुशीला व बहन दिव्या सहित डीसी अभिषेक मीणा व एसपी डा. मयंक के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
——–

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें