November 2, 2026 8:52 pm

जालौन में बेतवा नदी में दर्दनाक हादसा, गहरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत.

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जालौन में बेतवा नदी में दर्दनाक हादसा, गहरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत…

 

उरई। जालौन में डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकर के पास बेतवा नदी में नहाने गए सात दोस्तों के साथ सोमवार को एक हृदयविदारक घटना घटित हो गई। उरई के लहरियापुरा मोहल्ले के यह युवक नदी में उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब वे पोकलेन मशीन से मोरंग निकालने के दौरान हुए गहरे गड्ढे में चले गए। इस दुर्घटना में 23 वर्षीय विपिन उर्फ कल्लू की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय मौसम मंसूरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, विपिन और मौसम के साथ अमित कुशवाहा (17), निखिल वर्मा (23), बाबू खान (16), आलोक गोस्वामी (16) और शिवम (18) भी नदी में नहाने गए थे। टीकर गांव के पास नहाते समय विपिन और मौसम अनजाने में गहरे गड्ढे में चले गए।

अपने साथियों को डूबता देख नदी किनारे मौजूद अन्य दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही डकोर थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला जा सका। दुर्भाग्यवश, विपिन की तब तक मौत हो चुकी थी। बेहोश मौसम मंसूरी को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस ने विपिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दुखद घटना से मृतक विपिन के परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PNP NEWS से रिपोर्टर रितिक कुमार की खास रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें