November 2, 2026 9:45 pm

घूसखोर सिस्टम पर लगाम कब….?*  लोकायुक्त ने रिश्वत लेते CMO को रंगेहाथों दबोचा,  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्य प्रदेश के घूसखोर अधिकारी-कर्चमारी सिस्टम को दीमक की तरह चाट रहे हैं. आए दिन कोई न कोई अधिकारी-कर्चमारी को रिश्वत लेते पकड़ा जा रहा है. बावजूद इसके भ्रष्टचारियों में खौफ नहीं है. ताजा मामला हरदा जिले से सामने आया है. जहां लोकायुक्त ने नगर परिषद सीएमओ को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगहाथों दबोचा है

इस कार्रवाई को भोपाल लोकायुक्त ने अंजाम दिया है. दरअसल, खिरकिया नगर परिषद के सीएमओ आत्माराम सांवरे ने भगवान दास सेन मकान की परमिशन के लिए 5000 रुपये की डिमांड की थी. जिसके बाद भगवान दास सेन मामले की शिकायत भोपाल लोकायुक्त से की थी. मंगलवार को जब फरियादी सीएमओ को रिश्वत के पैसे दे रहा था. तभी 10 सदस्यीय टीम सीएमओ को पकड़ लिया. लोकायुक्त की टीम ने आरोपी सीएमओ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. अब सवाल खड़ा होता है कि क्या पैसे लिए बिना लोगों का काम हो पाएगा या नहीं…..? क्योंकि लोगों से हर छोटे-बड़े काम के लिए पैसों की डिमांड की जाती है. ऐसे में सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिर करप्शन पर कब लगाम लगेगा….?

PNP न्यूज  से रिपोर्टर आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें