November 2, 2026 6:55 pm

बलिया में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया रेवती शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के प्राथमिक विद्यालयों में किसान सभा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण पाण्डेय ने किया भ्रमण जिसमे कोलकाला प्राथमिक विद्यालय में 8 बजे के जगह 8 :30 बजे आये एक अध्यापक जबकि विद्यालय में कुल 5 अध्यापक है, प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में 8:45 के आस पास सिर्फ दो अध्यापक ही उपस्थित दिखे जबकि इस विद्यालय में कुल 5 अध्यापक है और प्राथमिक विद्यालय महाराजपुर में 9:15 के आस पास सिर्फ दिखे एक अध्यापक जबकि इस विद्यालय में कुल तीन अध्यापक है, लक्ष्मण द्वारा अध्यापक से पूछने पर बताया कि एक छुट्टी पर है और एक अभी नही आये है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी बांसडीह को लक्ष्मण पाण्डेय ने फोन कर दी जानकारी तो वो लक्ष्मण पाण्डेय पर ही भड़क गये, और बोले कि अब किसान सभा के जिलाध्यक्ष करेंगे विद्यालय का भ्रमण।

एक साथ चार विद्यालय का शिकायत सुनते ही गुस्से से तिलमिला उठे खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे। ज़ब पत्रकार द्वारा तीन बजे के आस पास इसकी जानकारी ली गयी तो खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे द्वारा गुस्से से बोला गया कि अब रेवती छोड़ बांसडीह में कदम रखने लगे पत्रकार। आगे खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मेरे द्वारा विद्यालय का निरिक्षण किया गया तो विद्यालय में अध्यापक उपस्थित पाये गये जबकि हकीकत कुछ और ही है। लापरवाह अध्यापक के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय मामले को रफा दफा करने में लगे है बांसडीह के खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें