November 2, 2026 7:07 pm

शिशु वाटिका के भैया बहिनों को पंचमहाभूतों का परिचय कराया गया।*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

*संवाददाता अनिल कुमार लखीमपुर खीरी*

विद्या भारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका लखीमपुर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूपी बोर्ड में बच्चों को लेकर गये वहां पर मैदान में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे मुझे छुओ, सुरंग से निकलना, बैलेंस बनाकर चलना आदि शिशुओ में साहस कैसे आये मन एकाग्र कैसे हो निम्न खेलों के माध्यम से कराया गया । साथ ही बागवानी का परिचय माली भैया के साथ अपने उम्र के अनुसार छोटे छोटे हजारा, फावड़ा,खुरपी आदि के माध्यम से भैया बहनों ने बागवानी की पौधों मे पानी डालना। सूखी पत्तियों को इकट्ठा कर कूड़ेदान में डालना। सभी भैया बहिनों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपने अपने कार्य को किया। विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने भैया बहिनों के कार्य को देखकर बहुत खुश हुए। सभी भैया बहिनों से बड़े ही स्नेह से बात करते हुए वंदना, गायत्री मंत्र और भारत माता मंत्र सुना फिर सभी भैया बहिनों को कम्प्यूटर लैब लेकर गये कम्प्यूटर के विभिन्न पार्ट से परिचय कराया। विद्यालय के प्रबंधक विमल अग्रवाल एवं शिशु वाटिका के प्रबंधक रवि भूषण साहनी ने भैया बहिनों को आशीर्वाद प्रदान किया। सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था थी। बच्चे बहुत खुश हुए। विद्यालय की संचालिका हीरा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार हमारी शिशु वाटिका में आनंददायी शिक्षा खेल खेल के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों और क्रियाकलापों के माध्यम से शिक्षा करायी जाती है। आज के क्रियाकलाप के माध्यम में पंचमहाभूतों से जीवन्त परिचय किया जैसे खुले आसमान को जाना, धूप के तेज को जाना, पौधों में पानी डालना इसको सीखा । पेड़ों की पत्तियों को हिलते हुए हवा को पहचाना। कहते है शिशु करके सीखता है। वन्दे मातरम् करने पश्चात सभी भैया बहन अपने अपने घर गये।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें