November 2, 2026 9:46 pm

रेवाड़ी में युवक पर गोलियां चलाने वाला अरेस्टः

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 19 अप्रैल (दीपक तिवारी )दोस्तों के साथ खड़ा था.घर में घुस बचाई जान, कोर्ट ने रिमांड पर दिया रेवाड़ी 1 घंटे पहले शेयर पुलिस गिरफ्त में आरोपी। रेवाड़ी में एक युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला जसवंत नगर रेवाड़ी निवासी हितेश के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रेवाड़ी के रामपुरा थाना पुलिस को मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी गौरव ने अपनी शिकायत में बताया था कि 21 जनवरी को सांय के समय वह अपने चाचा विजय के घर के नजदीक अपने दोस्त अमन, रवि व परवेश के साथ खड़ा हुआ था। उसी समय बाइक पर कुछ लड़के आए और आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे बचने के लिए वह अपने साथियों के साथ जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। इसी दौरान वह जान बचाने के लिए एक घर में घुस गया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी तिजिल व रोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जसवंत नगर का रहने वाला आरोपी रामपुरा थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मोहल्ला जसवंत नगर रेवाड़ी निवासी हितेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें