November 2, 2026 10:31 pm

एक जिला एक औषधीय उत्‍पाद योजना के संबध में दो दिवसीय मास्‍टर ट्रेनर प्रशिक्षण आयोजित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पी एन पी न्यूज़
रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

आगर मालवा, । राज्‍य औषधि‍ पादप बोर्ड मध्य प्रदेश शासन देवारण्‍य योजना अंतर्गत एक जिला एक औषधीय उत्‍पाद योजना के संबध में आयुष विभाग जिला आगर मालवा द्वारा दो दिवसीय मास्‍टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आयुष कार्यालय जिला आगर मालवा में संपन्न किया गया।
प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में आयुष विभाग , कृषि विभाग , गैर सरकारी संस्‍था के सदस्‍यों को विषय विशेषज्ञो द्वारा जिला स्‍तर पर एक जिला एक औषधि उत्‍पाद अंतर्गत चयनित औषधि (आंवला) के बारे में उसकी कृषि संग्रहण , भण्‍डारण , विपणन , विक्रय, लाभ इत्‍यादि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें डॉ0 अशोक कुमार दीक्षीत (प्रदान कृषि वैज्ञानिक), डॉ0 मनीष कुमार (वरि0कृषि वैज्ञानिक), डॉ0 रेखा तिवारी (वरि0कृषि वैज्ञानिक) , सविता कुमारी (वरि0कृषि वैज्ञानिक) कृषि विज्ञान क्रेन्‍द्र आगर मालवा द्वारा विभिन्‍न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
औषधीय फसल (आंवला) की उन्‍नत खेती एव उत्‍पाद के संग्रहण व लाभ की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा विभाग कि योजनाओं तथा मिलने वाले लाभो के बारे में भी बताया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ महेशचन्‍द्र कण्‍डारिया द्वारा एक जिला एक औषधि उत्‍पाद के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि इस योजना का मुख्‍य उदेश्‍य आंवला जो कि एक आयुर्वेद औषधि है , की कृषि हेतु किसानो को प्रेरित करना है। साथ ही डॉ0कण्‍डारिया ने बताया कि आगे ब्‍लॉक स्‍तर पर कृषकों , स्‍वसहायता समूह वन समिति सदस्‍यों आदि का भी प्रशिक्षण ले रहे, मास्‍टर टेनरों द्वारा प्रशिक्षण अन्‍य विभागों के सहयोग से आगामी समय कराया जावेगा। औषधीय गुण , उपयोग, महत्‍व आदि के बारे में भी उनके द्वारा बताया गया। साथ ही जिले के उन्‍नतशील किसान सदस्‍य , यर्थाथबोध फांउडेशन सदस्‍य एवं आयुष विभाग के अधिनस्‍थ पदस्‍थत आयुर्वेद चिकित्‍सा अधिकारी डॉ, सुनील शर्मा, डॉ.प्रमोद तिवारी, डॉ.कुलदिपसिंह कटारे व डॉ0श्‍यामसुन्‍दर कारपेंटर इत्‍यादि चिकित्‍सको ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्‍त किया ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें