November 2, 2026 8:59 pm

शराब के नशे में हुए विवाद में मांस विक्रेता ने युवक की मारा चाकू

रिपोर्टर वीरपाल कुमार यादव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरेली। फरीदपुर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में मांस विक्रेता ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया गंभीर अवस्था में बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदपुर के कस्सावान के रहने वाले इलियास उर्फ भूरा की बड़ी सब्जी मंडी में चिकन की दुकान है उसका पड़ोसी जाहिद उर्फ माली मटन विक्रेता है रात करीब नौ बजे दोनों सब्जी मंडी में एकांत जगह बैठकर शराब पी रहे थे किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया जाहिद ने चाकू से इलियास की गर्दन पर हमला कर दिया इलियास लहूलुहान होकर वहीं गिर गया पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया इसके कुछ देर बाद इलियास की मौत हो गई उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

वही इस मामले में एसपी साउथ अंशिका वर्मा का कहना है कि इलियास और जाहिद के बीच शराब पीकर विवाद हुआ था इसी दौरान जाहिद ने इलियास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बदायूं से वीरपाल यादव की खास रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें