November 2, 2026 9:46 pm

ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम ब्रास मार्केट को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

रिपोर्टर  दीपक तिवारी हरयाणा
रेवाड़ी, 18अप्रैल
ब्रह्मगढ़ पर आज ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों सहित समाज के लोगों ने एकत्रित होकर जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि कुछ संस्थाएं ब्रास मार्केट का नाम शहीद भगत सिंह मार्केट रखवाने के लिए प्रयासरत हैं, जिससे समस्त ब्राह्मण समाज में गहरा रोष है व समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ० भजन लाल द्वारा इस ब्रास मार्केट का नाम वर्ष 1992 में रेवाड़ी आगमन पर आमजन सभा में भगवान श्रीपरशुराम ब्रास मार्केट घोषित था और भगवान परशुराम ब्रास मार्केट रेवाड़ी के साइन बोर्ड व शिलापट्ट ब्रास मार्केट के तीनों द्वारों एवं रेवाड़ी शहर के मुख्य मार्गों पर लगे हुए थे, परंतु लंबी समय अवधि बीत जाने के बाद वे साइन बोर्ड व शिलापट्ट पुराने व जर्जर हो गए, जिसके संबंध में ब्राह्मण समाज कि ब्राह्मण सभा एवं भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा द्वारा सरकार को समय-समय पर साइन बोर्ड व शिलापट्ट लगवाने के लिए मांग पत्र दिए है।
उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम ब्रास मार्केट के नाम में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन का आवेदन किसी भी संस्था का मंजूर न किया जाए तथा इसे यथावत भगवान श्रीपरशुराम ब्रास मार्केट ही रहने दिया जाए। साथ यह भी निवेदन किया है कि इसके साइन बोर्ड व शिलापट्ट पूर्व की भांति मार्केट की सभी दिशाओं के मुख्य द्वारों पर लगवाए जाएं एवं रेवाड़ी शहर के प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर भगवान परशुराम ब्रास मार्किट के प्रवेश द्वार बनवाये जाएं।
इस मौके पर सभा प्रधान चंद्रशेखर गौतम, उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, महासचिव जय कुमार कौशिक, सहसचिव संदीप भारद्वाज, प्रबंधक हेमन्त भारद्वाज, प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ, आरपी मुदगिल एडवोकेट, कार्यालय मंत्री दिनेश वशिष्ठ,महेश वशिष्ठ, कार्यकारिणी सदस्य नरेश स्वामी, प्रकाश चंद्र भारद्वाज, भूपेंद्र भारद्वाज,सुरेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सुभाष शर्मा, मनीष जोशी, जितेंद्र तिवाडी, कविंद्र भारद्वाज, राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, सतीश गौड, नवीन कुमार, संजय निर्मल, ललित कुमार, राजेश वत्स, सरोज भारद्वाज, शैलेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, जय भगवान शर्मा, सतीश भारद्वाज, उमेश कुमार, राजेश शर्मा, राम भगवान शर्मा, त्रभुवन कौशिक, ब्रिजेश शर्मा एवं ब्राह्मण सभा के कॉलेजियम सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें