November 2, 2026 10:32 pm

IGU Rewari के 34 छंटनीग्रस्त रिसोर्स पर्सन की 2 महीने के बाद पुनः जॉइनिंग के साथ जॉब सिक्योरिटी की प्रक्रिया में शामिल किया -कर्मवती यादव

रेवाड़ी – रिपोर्टर दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रैकचुअल टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष विजय मलिक व आइजीयू रेवाड़ी की अध्यक्ष कर्मवती यादव ने सयुंक्त बयान में बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व अन्य संबंधित उच्च अधिकारियों से बार-बार मिलने पर विश्वविद्यालय में कार्यरत हम शिक्षकों के लंबे अनुभव और छात्रों के भविष्य के हित में सकारात्मक निर्णय लेकर आज इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी, रेवाड़ी की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी व कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने हम 34 छंटनीग्रस्त रिसोर्स पर्सन की 2 महीने के बाद पुनः जॉइनिंग करवायी और साथ में जॉब सिक्योरिटी की प्रक्रिया में भी शामिल किया। ऐसा होने से समस्त हरियाणा यूनिवर्सिटी के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों में सेवा सुरक्षा मिलने की पूरी आशाएं बढ़ी हैं कि अब हमें भी सरकारी कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के अनुबंधित शिक्षकों की तरह जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सेवा सुरक्षा मिलेगी। इस सबके लिए हम सब ह्रदय से माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व समस्त हरियाणा सरकार व उच्च अधिकारियों के सदैव ऋणी व आभारी रहेंगे।

मुख्य मांग:-
1. सेवा सुरक्षा मिलने तक स्थायी भर्ती करते समय पहले से कार्यरत हम अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों को भरा हुआ मानकर शेष क्लियर कट वैकेंसी पर भर्ती की जाए ताकि आइजीयू मीरपुर रेवाड़ी जैसे हालात दोबारा अन्य किसी भी विश्वविद्यालयों में ना दोहराएं जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें