इस दौरान 25 लोगों रक्तदान किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल सीएमओ डॉक्टर पद्मावती गौतम ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। बलिया जनपद के जलालपुर निवासी विशाल विक्रम सिंह एवं अमरेश बहादुर सिंह दोनों भाइयों ने अपनी माता श्रीमती सुनैना देवी के चौथी पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। युवा सथी अभिजीत तिवारी, छात्र नेता सनी सिंह, संजीत सिंह, लालेश कुमार यादव, राकेश कुमार वर्मा, रोशन श्रीवास्तव, अनुराग कुमार, नीरज कुमार, अभिमन्यु सिंह, नीरज कुमार यादव, शशिकांत वर्मा इत्यादि लोगों ने रक्तदान महादान कर संदेश दिया।
पब्लिक एजुकेशनल एंड वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रबंधक नित्यानंद सिंह द्वारा रक्तदान करने वाले व्यक्तियों एवं अतिथियों एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक से डाक्टर डा0 आकांक्षा जायसवाल,डा० ए०के० पाण्डेय,अर्जुन मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा,राजेश कुमार सिंह,हरिशंकर तिवारी,डाक्टर गंगासागर, डॉक्टर हरेंद्र वर्मा, साजन साधन सहकारी समिति उपाध्यक्ष हरिनारायण सिंह, गिरीश मिश्रा, विनोद शर्मा, पंकज कौशिक, इत्यादि लोग रहे।











