November 2, 2026 10:25 pm

ब्लॉक प्रमुख अंजना श्रीप्रकाश अनुरागी के ‘बचपन प्ले स्कूल’ का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न*

अनिल कुमार महोबा यूपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पनवाड़ी ब्लॉक की लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख अंजना श्रीप्रकाश अनुरागी द्वारा स्थापित ‘बचपन प्ले स्कूल’ का भव्य उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा एवं समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. डीवी दुबे, डॉ. राजेंद्र तिवारी, डॉ. उमेश द्विवेदी, डॉ. सतीश गुप्ता, डॉ. जयप्रकाश मिश्रा, डॉ. मंगल महान, ग्राम प्रधान संजय द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, नीरज द्विवेदी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

सभी अतिथियों ने अंजना श्रीप्रकाश अनुरागी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह स्कूल नन्हें बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त कदम साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘बचपन प्ले स्कूल’ शिक्षा के उच्च मानकों को अपनाते हुए समाज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें