Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ
रामपुरा, जालौन। उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की रामपुरा ब्लॉक में शोकसभा आयोजित की गई जिसमें दिग्गज पत्रकार पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, हिंदी दैनिक समाचार पत्र ग्रामीण सुबह के स्वात्वाधिकारी/ प्रधान संपादक एवं बुंदेलखंड के जाने-माने शिक्षाविद पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी के निधन से जनपद जालौन सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश के पत्रकारों में दुख व्याप्त है । प्रदेश भर के समूचे जनपदों से उनके निधन पर शोक सभाओं व श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है । जिला जालौन के रामपुरा ब्लॉक में उत्तरप्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की शोकसभा वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र सिंह चौहान ऊमरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें उपस्थित पत्रकारों ने अपनी नम हुई आंखों के साथ स्वर्गीय श्रवण कुमार द्विवेदी के जीवन पर प्रकाश डाल पत्रकारों के हित में किए गए उनके द्वारा किए गए संघर्षो पर चर्चा करते हुए उनके निधन को पत्रकार जगत की अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय द्विवेदी,रितिक वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ,राकेश कुमार, ओविंद सिंह राठौड़ बउआ, महेंद्र गौतम ,अमन नारायण अवस्थी, अंजनी कुमार सोनी ,हरेंद्र सिंह राजावत, सौरभ कुमार, डॉक्टर एल वी सिंह, पवन याज्ञिक, योगेंद्र कुमार , रामानंदी डिकोली, प्रदीप कुमार गौरव, मोहम्मद मकसूद अहमद खान, पूरन प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार बाथम, अनिरुद्ध कुशवाहा, रितिक वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ भूपेंद्र ओझा, घनश्याम सिंह सेंगर, मनीष सिंह, सुमित निषाद, ऋषभ सेंगर आदि अनेक पत्रकारों ने स्वर्गीय श्रवण कुमार द्विवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की । शोकसभा का संचालन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ब्लाक रामपुरा के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने किया।











