*रखौदा पहाड़ पर खनन माफिया बेलगाम, माइनिंग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में जेसीबी फरार*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*सतना* जिले के कोटर क्षेत्र स्थित रखौदा पहाड़ खनन माफियाओं का गढ़ बन चुका है यहां अवैध रूप से लेटराइट और बॉक्साइट का खनन जोरों पर है गुरुवार सुबह माइनिंग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे, जहां कई गाड़ियों में अवैध खनिज लोड पाया गया साथ ही दो जेसीबी भी खनन करती मिली हालांकि कुछ ही देर बाद जेसीबी मशीन रहस्यमयी तरीके से मौके से फरार हो गई और कई ट्रक भी मौके से निकाल लिए गए चौंकाने वाली बात यह रही कि जनता के सामने केवल चार पांच ट्रकों को ही दिखाया गया, जबकि दर्जनों ट्रक और जेसीबी को छुपा लिया गया या फरार कर दिया गया मौके पर पकड़े गए अधिकतर ट्रक बिना नंबर प्लेट के थे, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफियाओं ने मौके पर पहुंचने से पहले ही ‘मैनेजमेंट’ कर लिया था, जिसके चलते कार्रवाई प्रभावहीन रही इस पूरे घटनाक्रम ने खनन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं
खनिज इंस्पेक्टर और खनिज अधिकारी की मिली भगत के कारण उत्खनन फल फूल रहा है मोटी रकम कमाने के चक्कर में पहाड़ को बंजार किया जाता है लेकिन सतना कलेक्टर जिला नजर तो आते हैं लेकिन कार्रवाई अभी कुछ नहीं करते ग्राउंड रिपोर्ट पर जाकर अगर देखा जाए तो अवैध उत्खनन सतना जिले के लगे सीमा में बहुत तगड़े से होता है चोरी मारी दलदल जर्नादनपुर आदिकाई क्षेत्र में जमकर अवेद खनन फल फूल रहा है
PNP NEWS से रिपोर्टर आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट











