मैहर_*देशी कट्टा दिखाकर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. चंचल नागर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमदरा निरी. रेनू मिश्रा व उनकी टीम द्वारा देशी कट्टा दिखाकर आधी रात को लोगों को डराने वालें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

*विवरण* – दिनांक 10.04.25 की रात्रि अमदरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मतवारा में एक व्यक्ति देशी कट्टा दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है ।थाना अमदरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई तो सूचना सही पाई गई। उपरोक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम निवेश पटेल निवासी इटहरा जिला मैहर का होना बताया। जिसके पास एक नली देशी कट्टा मय कारतूस के पाया गया। एवम उक्त शस्त्र के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया। आरोपी निवेश पटेल के कब्जे से अवैध शस्त्र देशी कट्टा एवम कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवम धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी* – निवेश पटेल उर्फ लवकुश पटेल पिता स्व. श्री जग्गू पटेल उम्र 30 वर्ष नि. इटहरा थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.)
*सराहनीय भूमिका* – थाना प्रभारी अमदरा निरी. रेनू मिश्रा, स.उ.नि. संजय उइके, प्र.आर. 750 विजय शर्मा, आर. 656 सुखीलाल अहिरवार, आर. 800 सचिन बागरी, आर. 976 प्रमोद पाण्डेय की प्रमुख भूमिका रही ।
PNP NEWS से रिपोर्टर आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट











