November 2, 2026 8:53 pm

देवरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी जेठानी की हत्या…शव को फांसी पर लटकाकर हत्या को दिया था सुसाइड का रूप*

जालौन ब्रेकिंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में उसकी देवरानी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
बता दे कि बीते 1 अप्रैल को शिवराम पाल की पत्नी कांति देवी अपनी देवरानी खुशबू के साथ खेतों में कटाई करने गई थी। शाम को देवरानी खुशबू तो घर लौट आई। लेकिन जेठानी कांति नहीं लौटी। परिजनों ने जब तलाश की, तो जंगल की तरफ एक पेड़ पर कांति का शव रस्सी से लटका मिला। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। जिससे मामला संदिग्ध लग रहा था। कोटरा पुलिस ने 6 दिन तक मामले की गहनता से जांच की। अब लंबी जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि देवरानी खुशबू और उसके प्रेमी राजपाल ने मिलकर कांति की हत्या की थी। खुशबू ने पुलिस को बताया कि मेरा राजपाल के साथ संबंध जेठानी कांति को पसंद नहीं था। कांति इसका विरोध करती थी। इसलिए दोनों ने कांति की हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रस्सी से लटका दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है!!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें