November 2, 2026 8:52 pm

स्वाद फैमिली रेस्टोरेंट का लायसेंस निलंबित*

*स्वाद फैमिली रेस्टोरेंट का लायसेंस निलंबित*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खाद्य व्यवसाय पर लगाई गई रोक*

 

 

 

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर न्यू बस स्टैंड स्थित स्वाद फ़ैमिली रेस्टोरेंट का लायसेंस जांच के उपरांत निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता द्वारा पोर्टल में शिकायत की गयी थी कि रेस्टोरेंट से पार्सल के माध्यम से कढ़ाई पनीर व रोटी का ऑर्डर दिया गया था। जब सप्लाई प्राप्त हुई तो पार्सल खोलने पर कढ़ाई पनीर में कॉकरोच पाया गया। शिकायत की जाँच खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा की गई। जाँच के दौरान स्वाद फ़ैमिली रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी पाई गई नालियां किचन में खुली हुई थी तथा किचन में ही जूठे बर्तनों को साफ़ कर उसका वेस्ट वही रखा गया था साथ ही मंज़िल की खिड़की खुली हुई थी जिनमें किसी प्रकार की नेट नहीं लगी हुई थी। पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेशन एवं फ़ूड हैंडलर्स के फ़िटनेस सर्टिफ़िकेट भी नहीं पाए गए। किचन में अत्यधिक गंदगी होने एवं शिकायत के संदर्भ में स्वाद फैमली रेस्टोरेंट का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खाद्य व्यवसाय पर पूर्ण रोक लगा दी गई है।

PNP NEWS से रिपोर्टर आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें