November 2, 2026 10:35 pm

लखीमपुर खीरी डीएम, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर 72 नई एम्बुलेंसों को सेवा के लिए रवाना किया*

रिपोर्टर अनिल कुमार लखीमपुर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी, 08 अप्रैल। जब जिम्मेदारी और संवेदना एक साथ कदम बढ़ाएं, तो बदलाव निश्चित होता है। कुछ ऐसा ही नज़ारा मंगलवार को लखीमपुर खीरी जिला मुख्यालय पर देखने को मिला, जब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एक एम्बुलेंस चालक रामचंद्र से फीता कटवाकर न केवल सेवा का शुभारंभ किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि “जिन हाथों में वाहन की कमान है, असल में वही जीवन के रक्षक हैं। इसके बाद डीएम, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर 72 नई एम्बुलेंसों को सेवा के लिए रवाना किया लखीमपुर खीरी की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी व समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से जिले को कुल 72 नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। इन एम्बुलेंसों को मंगलवार को जिला मुख्यालय से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इस नए बेड़े में 102 आपातकालीन सेवा की 43 एम्बुलेंस और 108 सेवा की 29 एम्बुलेंस शामिल हैं। ये सभी एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं और पुराने वाहनों की जगह सेवा में उतारी गई हैं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले के प्रत्येक नागरिक को समय पर आपातकालीन चिकित्सा सेवा मिले। नई एम्बुलेंसों की यह खेप ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को गति प्रदान करेगी। इन वाहनों में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं, जो गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होंगी। हमारी कोशिश है कि किसी की जान सिर्फ इसलिए न जाए क्योंकि एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। ये नए वाहन सिर्फ मशीनें नहीं, ये जीवन रक्षक दूत हैं जो जिले के हर कोने तक मदद पहुंचाएंगे।

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय ही सबसे बड़ा फैक्टर होता है। ये एम्बुलेंस सेवाएं दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और अन्य आपात स्थितियों में बेहद अहम भूमिका निभाएंगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि ये वाहन न केवल जिले की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाएंगे, बल्कि ग्रामीण इलाकों तक तेज़ और भरोसेमंद इलाज पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी छलांग हैं।

*रिपोर्टर अनिल कुमार लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें