रिपोर्टर वीरपाल कुमार यादव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिल्सी। नगर की श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में हनुमान जी का जन्मोत्सव यहां 12 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर यहां तैयारियां शुरु कर दी गई। बताते है कि 11 अप्रेल की सुबह शिव शक्ति भवन मंदिर मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 12 अप्रेल की सुबह हनुमान बाबा पर विशेष चोला चढ़ाया जाएगा। सुबह 10 बजे से नगर के मुख्य बाजार स्थित पीएनबी से बैंडबाजो के साथ हनुमान जी आर्कषक झांकियों के साथ एक भव्य डोला निकाला जाएगा। जो बंबा चौराहे के निकट शिव शक्ति भवन मंदिर पर जाकर समाप्त होगा। वहीं नगर के श्री सिध्दपीठ बालाजी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव 12 बजे महाआरती दरबार के मंहत मटरुमल शर्मा द्वारा संपन्न होगी। इसके बाद यहां कन्याओं को भोज कराया जाएगा। इससे पहले दरबार में भगवान हनुमान जी को 156 व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यहां मंहत संजय शर्मा के साथ भक्तों ने सामूहिक यज्ञ किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों भक्त आहुतियां देगें। वहीं नगर के तहसील मोड़ पर स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के











