November 2, 2026 7:56 pm

भाजपा उप मुख्यमंत्री ने चिरहुला नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा 06 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के अवसर पर श्री चिरहुलानाथ स्वामी जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने विप्र सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं उपस्थित जनों को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, पूर्व महापौर श्री राजेंद्र ताम्रकार एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय अटल कुन्ज में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेेन्द्र गुप्ता जी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी का ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित कराया। उसके बाद भाजपा कार्यालय में एक विस्तृत विचार संगोष्ठी हुई। जिसके मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी रहे उक्त कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, पूर्व सांसद देवराज सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल जी, विधायक श्री नरेन्द्र प्रजापति जी, पूर्व विधायक के0पी0 त्रिपाठी जी, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय जी, महाबली गौतम जी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राजेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्रीमती ममता गुप्ता जी एवं आभार जिला महामंत्री अशोक सिंह गहरवार जी ने किया। स्थापना दिवस का कार्यक्रम पूरे जिले में इसी तरह सभी बूथों पर मनाया गया व भाजपा कार्यालय मंे प्रकाश पर्व पूरे धूम-धाम से मनाया गया।

संगोष्ठी में माननीय उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी ने स्थापना दिवस पर कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। देश की जनता माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व पर ही विश्वास कर रही है। आज हमारा एक-एक कार्यकर्ता बूथ से लेकर घर तक स्थापना दिवस मना रहा है। श्री शुक्ला ने प्रधानमंत्री के रूप में माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ लगभग 11 वर्षों में देश को एक राष्ट्र विधेयक, वक्फ संसोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रूपये कर करदाताओं को कर से राहत जैसे कई बडे निर्णय कर देश को निर्णायक प्रगति की ओर बढ़ाया है। देश की जनता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस योगदान को कभी नहीं भूलेगी।
संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता जी ने उपस्थित सभी को भाजपा के 46वीं स्थापना दिवस व रामनवमी की संयुक्तरूप से बधाई दी। और कहा की 21 अक्टूबर 1951 जनसंध की स्थापना व उसके बाद 6 अप्रेल 1980 में भाजपा की स्थापना हुई। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई जी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष बने। श्री गुप्ता के कहा कि यह कार्यकर्ताओं का ही संघर्ष एवं सतत् प्रयास है कि वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दो लोकसभा सीटों से शुरू होने के साथ आज देश में राज कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड , हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा के प्रचण्ड जीत ने साबित किया है कि लोगों की पहली प्राथमिकता विकास है। श्री गुप्ता ने अपने उद्बोधन में पार्टी के मध्यप्रदेश विकास यात्रा का भी जिक्र किया।

संगोष्ठी में माननीय सांसद श्री जनार्दन मिश्रा जी ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के नये आयाम स्थापित कर रहा है। श्री मिश्रा ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के कार्यो एवं संघर्षों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया और जनसंघ के गठन एवं उसके इतिहास के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने महाकुम्भ के आयोजन श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से जोडकर देश की सांस्कृतिक विरासत के लिये एक बड़ी उपलब्धी बताया। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना काल से ही भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान को अक्षरसः मानने व स्वीकार करने वाली पार्टी रही है। श्री मिश्रा ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में एनडीए की निर्णायक जीत ने पुनः स्थापित कर दिया है कि भारतीय मतदाता नकारात्मक एवं भ्रम फैलाने वालों को स्वीकार नहीं करेगा।
कार्यक्रम के अंत में जनसंघ के समय से कार्य कर रहे पूर्व महापौर श्री राजेन्द्र ताम्रकार एवं राजभान सिंह का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मंे पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, विवेक गौतम जी, सत्यप्रकाश पाण्डेय, जयन्त खन्ना, चन्द्रशेखर तिवारी, पुष्पेन्द्र मिश्रा, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, श्रीमती मनीषा पाठक, रिपुदमन सिंह, राजेश प्रताप सिंह, कमल सोनी, परमजीत सिंह डंग, संजीव गुप्ता, मुजीब खान, संजीव चतुर्वेदी, आसुतोश त्रिपाठी, रमेश कुशवाहा, मोहित गुप्ता, विजय मिश्रा, गौरव पाण्डेय, बुद्धसेन नापित, कमलेश सचदेवा, कैलाश कोटवानी, दयानन्द तिवारी, अखिलेश शुक्ला, मुक्ती राय अनिल श्रीवास्तव, नरेन्द्र शर्मा, श्रीकृष्ण गुप्ता, बृजेन्द्र गौतम, रमेश गर्ग, अनिमेश द्ववेदी, वीरेश पाण्डेय, गुलाब खान, प्रद्युमन सिंह, आदि उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री ने चिरहुला नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के अवसर पर श्री चिरहुलानाथ स्वामी जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने विप्र सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं उपस्थित जनों को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, पूर्व महापौर श्री राजेंद्र ताम्रकार एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें