November 2, 2026 11:28 pm

युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सलैया गांव में 30 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, परिजन युवक को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

फिलहाल इस हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पता लगा रही है कि घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया. गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी थी। मृतक के भाई ने बताया कि अर्पित से मिलने कुछ युवक आए थे और वह उनके साथ खेत पर गया था, इसके बाद उसका शव खेत में मिला। ग्रामीणों के अनुसार, मौके पर सिर में चोट के निशान पाए गए.

*परिजनों और पुलिस को दोस्तों पर शक*

परिजन और पुलिस का मानना है कि, मृतक अर्पित उर्फ सत्यपाल सिंह की हत्या उन्हीं युवकों ने की, जो उससे मिलने आए थे, फिलहाल पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है. एक ग्रामीण ने बताया, “मैं पानी लेने जा रहा था, तभी एक लड़का आया और पानी मांगा। कुछ देर बाद गांव की महिलाएं एक युवक को लेकर आईं, जो बेहोश पड़ा था और उसके शरीर से खून बह रहा था। कुछ लोगों ने गोली चलने और बम फटने की आवाज भी सुनी.”
एक अन्य व्यक्ति ने बताया, “मैंने देखा कि दो लोग मोटरसाइकिल पर आए थे, मैं उन्हें पहचान नहीं सका क्योंकि उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे.”पुलिस ने मौके से कुछ सबूत बरामद किए हैं और जांच जारी है, शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें