November 2, 2026 9:44 pm

विनोद सिंह ने समाज सेवा में कायम किया मिशाल  

नित्यानन्द सिंह
बलिया। नगर पंचायत बैरिया के युवा समाजसेवी विनोद सिंह ने समाज सेवा में सक्रियता दिखाई। बैरिया नगर पंचायत वासियों में उनके नाम की चर्चा जोरों शोरों से चल रही है। बताते चलें कि पिछले लगभग पांच  दशक से नगर पंचायत बैरिया के मिर्जापुर में कुछ गोंड परिवार के लोगों को नाली की समस्या से जूझना पड़ रहा था। जिसकी वजह से गोंड परिवार के लोग बहुत परेशान थे। पानी निकासी न होने की वजह से लोगों का आना-जाना दुभर हो गया था। नाली की समस्या को लेकर गोंड बिरादरी के लोगों ने विभिन्न पार्टियों के जन प्रतिनिधियों से  अवगत कराया। लेकिन किसी ने भी उसका समाधान नहीं किया। जब यह बात युवा समाज सेवी विनोद सिंह के कानों में पहुंची तो उन्होंने मौके का निरीक्षण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Oplus_131072

इस मामले को उन्होंने गंभीरता से लिया। जिस पर पहल करते हुए युवा समाजसेवी विनोद सिंह द्वारा अपने खर्चे से पाइप के माध्यम से पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई। विनोद सिंह द्वारा की गई इस अच्छी पहल के लिए मिर्जापुर के गोंड परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। जहां आजादी के लंबे अंतराल के बाद  युवा समाजसेवी  विनोद सिंह द्वारा इस तरीके की पहल की गई। इसके यात्री के युवा समाजसेवी विनोद सिंह के द्वारा प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के पास स्थित नाली की सफाई भी करवाई जा रही है। कहना गलत नहीं होगा कि समाजसेवी विनोद सिंह बैरिया नगर पंचायत वासियों की सेवा के  लिए  संकल्प ले चुके हैं। ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें