#अटेवा पेंशन बचाओ मंच बदायूं द्वारा मनाया गया काला दिवस
# पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधान मंत्री एवं मुख्य मंत्री को भेजा ज्ञापन
# सभी शिक्षकों एवं कर्मचरियों ने काली पट्टी बांध कर जताया रोष
# एनपीएस /यूपीएस मंजूर नहीं पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष- ओमवीर सिंह
आज दिनांक 1 अप्रैल 2025 को डाॅ अंबेडकर पार्क बदायूं में अटेवा बदायूं ने राष्ट्रीय आवाह्न पर एक दिवसीय धरना देकर काला दिवस मनाया। इसके बाद प्रधान मंत्री एवं मुख्य मंत्री के नाम पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन जिसे सरकार ने एक अप्रैल 2005 से समाप्त कर दिया है और अब बीस साल बाद कर्मचारी विरोधी यूपीएस लेकर आयी है जिसे आज 1 अप्रैल 2025 से लागू कर रही है यह सरकार का एक अन्यायपूर्ण फैसला है। सरकार के इस फैसले ने करोडों युवा शिक्षकों एवं कर्मचरियों को बाजार के हवाले कर दिया है, जहाँ उनकी गाढी कमाई की गागारंटी लेने वाला कोई भी नहीं है। रिटायरमेंट के बाद अप्रैल 2005 के बाद सेवा में आये युवा कर्मचरियों व शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि अटेवा/ एनएमओपीएस पुरानी पेंशन की बहाली तक अपना संघर्ष जारी रखेगा।
जिला संरक्षक डाॅ राकेश प्रजापति ने कहा कि पेंशन सरकारी कर्मचारी के बुढापे की लाठी है। सरकार ने इस लाठी को छीनकर अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि नयी पेंशन योजना एक छलावा है। नयी पेंशन में पारिवारिक पेंशन को समाप्त कर दिया गया है। यदि किसी कर्मचारी की मौत सेवा के दौरान हो जाती है तो उसके बीबी और बच्चे भीख मांगने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने नयी पेंशन योजना को अमानवीय बताया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य ने कहा कि एक 1 अप्रैल 2025 से सरकार ने जो यूपीएस लागू की है यह बहुत खतरनाक है क्योकि इसमें जीवन भर कर्मचारी के वेतन से कटौती होगी वही वापस नही दी जाएगी। इसलिए एक अप्रैल युवा साथियों के लिए काला दिन साबित हुआ है। अतः हम लोग इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी यह ध्यान रखें कि यूपीएस का वरण किसी भी कीमत पर न करें क्योकि एक बार यूपीएस का वरण करने पर फिर किसी ओर पेंशन स्कीम में नहीं जा सकते। उन्होने कहा कि हमारा संघर्ष रंग लायेगा और सौ प्रतिशत पुरानी पेंशन बहाल होगी।
कार्यक्रम को जिला महामंत्री लल्लू सिंह प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह, जिला सरंक्षक रावेश कुमार, जिला संगठन मंत्री निर्भान सिंह यादव, एकजुट के प्रदेश महामंत्री प्रमोद पाठक, जिला महिला संयोजिका अंकित सागर, माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला महिला उपाध्यक्ष डाॅ प्रवीन रानी आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन अटेवा के जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम में अटेवा के सभी पदाधिकारी व जनपद के विभिन्न विभागों व संवर्गों के कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
PNP News Budaun से संवाददाता जितेन्द्र कुमार यादव बदायूँ











