November 2, 2026 9:03 pm

शराब एक पर एक फ्री होने पर डीएम को सौंपा गया पत्र, जिला अध्यक्ष सुशांत राज भारत आम आदमी पार्टी

समाचार अभिकर्तत्व

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीलेश वर्मा

बलिया  आज आम आदमी पार्टी बलिया इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश में शराब के ठेकों पर बट रहे एक बोतल पर एक बोतल फ्री के विरुद्ध राज्यपाल महोदय को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजा गया। जिला अध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा शराब की एक बोतल के साथ दूसरी और तीसरी तक बोतल मुफ्त देने की योजना ने न केवल समाज को नैतिक रूप से कमजोर किया है, बल्कि यह राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव उषा राय ने कहा कि यह योजना यह संदेश देती है कि शराब को एक प्रोत्साहन के रूप में पेश किया जा रहा है, जिससे राज्य में शराब के सेवन को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश राज्य में पहले से ही सामाजिक और आर्थिक असमानताएं बढ़ रही हैं, और इस तरह की योजनाएं केवल इन असमानताओं को और बढ़ा सकती हैं। यह योजना हमारे युवाओं के लिए एक नकारात्मक संदेश भेजती है और शराब की लत को बढ़ावा देती है, जो स्वास्थ्य और समाज के लिए घातक है।
प्रदेश भर में कई शराब दुकानों पर लोगों में होड़ मच चुकी है, वे बंपर ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं। जिससे क़ानून व्यवस्था के बिगड़ने का भी लगातार खतरा बना हुआ है!
आम आदमी पार्टी यह मानती है कि उत्तर प्रदेश के जरूरी और अहम मुद्दों पर निर्णय लेने के बजाय समाज को नशे की तरफ धकेल कर योगी सरकार समाज को असली मुद्दों से भटकाना चाहती है! शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, और राज्य सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। हम राज्यपाल महोदया से आग्रह करते हैं कि:
1. योगी सरकार द्वारा शराब पर दिए गए बम्पर ऑफ़र को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।
2. शराब के प्रचार-प्रसार पर सख्त रोक लगाई जाए। एवं शराब के बढ़ते अवैध कारोबार का खात्मा किया जाए।
3. युवाओं और समाज के अन्य वर्गों में शराब से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाए।
4. शराब के दुरुपयोग के कारण हो रही सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
आज के इस कार्यक्रम में राजकुमार मौर्य, अशोक कुमार गुप्ता, रामदास यादव, नवीन कुमार, विपिन तिवारी, राजकुमार जयसवाल, दुर्गेश यादव , राजकुमार पांडे, रविकांत यादव, राकेश यादव, उषा राय आदि मौजूद थे
धन्यवाद
भवदीय
सुशांत राज भारत

जिला अध्यक्ष

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें