November 2, 2026 9:03 pm

शार्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की खड़ी फसल खाक🔥*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डभौरा.गर्मी आते ही आग लगने के मामले भी सामने आने लगे है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिला के जवा जनपद अंतर्गत हरदोली गांव से सामने आया है। जहां राजपाल तिवारी उर्फ मुन्ना महाराज के खेत में अचानक आग की लपटे उठने लगी। वहीं देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना में खड़े गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से पूरे खेत की खड़ी फसल देखते-देखते राख हो गई।

रीवा जिले के हरदोली ग्राम पंचायत में दोपहर 12:00 के लगभग शॉर्ट सर्किट होने के कारण गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। घटना में करीब 2 एकड़ की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। जिसके कारण राजपाल तिवारी उर्फ मुन्ना महाराज को लाखों का नुकसान हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें