November 2, 2026 8:56 pm

स्लंग- 2 दिन पूर्व व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों की पुलिस से हुई मुठभेड़

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी और बदमाश घायल

*संवाददाता जितेन्द्र कुमार यादव PNP News

एंकर – 25/26 मार्च की रात्रि को सर्राफा व्यापारी के साथ लूट करने वाले दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जबाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए वहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया दोनों बदमाशों और घायल सिपाही को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में भर्ती कराया गया। को थाना सहसवान पर सर्राफा व्यापारी चंदन कुमार निवासी मोहल्ला सैफुल्लागंज थाना सहसवान अपनी दुकान बंद कर 10 वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे तभी शाम को 6:30 बजे सैफुल्लागंज रोड कब्रिस्तान के पास पर अज्ञात बदमाशों ने तमंचा के बल पर लूट कर ली थी जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था वहीं पुलिस ने 25/26 की रात्रि को व्यापारी से लूट करने वाले दो बदमाश राहुल,चरण सिंह निवासी गांव मेगरा थाना जूनाबाई जनपद संभल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जिनके पास से दो तमंचे,160000 रुपए, एक मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स बरामद हुई दोनों बदमाशों में बताया कि उनके द्वारा कासगंज जिले में भी एक लूट की घटना की गई थी जहां मौके से उनका एक साथी पकड़ लिया गया था पुलिस दोनों बदमाशों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें