Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बदायूं बड़े सरकार की दरगाह पर उर्स में नगर पालिका की ओर से रोजा इफ्तार की पुरानी परम्परा।
मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि हमारा मुल्क कौमी एकता और भाइचारे की मिसाल
रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहना नहीं : पूर्व मंत्री आबिद रजा
रोजा इफ्तार से समाजवाद मजबूत होता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता: फात्मा रजा
बदायूं में भाईचारे के बढ़ावे के लिए रोज़ा इफ्तार पार्टी
रोजा इफ्तार पार्टी में हजारों हिन्दू-मुस्लिम लोगों ने की शिरकत।
नगर पालिका परिषद की ओर से हर साल की तरह इस बार भी हज़रत सुल्तानुल आरफ़ीन बड़े सरकार की दरगाह पर उर्स के मौके पर रोजा इफ्तार कराया गया। इसमे बड़ी संख्या में हिन्दू-मुस्लिमो ने पूर्ण अकीदत के साथ शिरकत की। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा की देखरेख में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया था।
इफ्तार पार्टी के मौके पर काफी तादाद में हिन्दु- मुस्लिमों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया।
सांसद आदित्य यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और प्रेम को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि बडे सरकार तथा छोटे सरकार की धरती से अमन और शांति का संदेश पूरी दुनिया में जाता है। यह रमजान का पवित्र महीना सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए प्रेम, सहयोग और भाईचारे की सीख देता है
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल इफ्तार करना नहीं, बल्कि सभी जाति और धर्मों के लोगों को एक मंच पर लाना है, ताकि सामाजिक एकता और समरसता को मजबूती मिले।
बदायूं से जितेन्द्र यादव
PNP News
जिला संवाददाता बदायूँ
मो० न8077776070











