जिला- एटा के पिलुआ कोतवाली में तैनात आरक्षी रविंद्र कुमार का सर्वेंट क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव। बुलंदशहर जिले के काकोड थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट का निवासी था मृतक आरक्षी रविंद्र कुमार। पुलिस ने शव को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आरक्षी के चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित किया। पुलिस के अनुसार, मृतक आरक्षी का हापुड़ में उपचार चल रहा था। पिलुआ कोतवाली के सर्वेंट क्वार्टर परिसर का है पूरा मामला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस प्रशासन ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है और मामले की छानबीन जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किन परिस्थितियों ने आरक्षी को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर किया। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
इस घटना ने पुलिसकर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ड्यूटी के तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत एक बार फिर उजागर हो गई है।
राखी यादव PNP News Harayana











