November 2, 2026 9:03 pm

रेलवे की जमीन से पेड़ चोरी के मामले में छह गिरफ्तार

रेलवे की जमीन से पेड़ चोरी के मामले में छह गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाहजहाँपुर । रेलवे की जमीन से पेड़ चोरी के मामले में आरपीएफ ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों से चोरी की लकड़ी और ट्रैक्टर ट्राली बरामद की गई है घटना थाना सदर बाजार के मोक्षधाम के पास की है होली से पहले रेलवे के छह पेड़ काटे गए थे । माफिया इन पेड़ों को बेचने के लिए ले जा रहे थे । आरपीएफ की कार्रवाई से बचने के लिए माफिया ने लकड़ी को शहर के एक बड़े नेता की जमीन पर रख दिया । आरपीएफ ने कोर्ट से वारंट लेकर कार्रवाई की । जब माफिया नेता की जमीन से पेड़ों को ट्रैक्टर ट्राली में लेकर निकले, तो आरपीएफ ने उनका पीछा किया । इस दौरान आरोपियों ने आरपीएफ जवानों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास भी किया । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान कर ली है आरपीएफ पोस्ट कमांडर अजय कुमार के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश जारी है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।

PNP NEWS से रिपोर्टर वीरपाल सिंह की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें