November 2, 2026 6:00 pm

बक्सर: पिकअप पर लदे 10 से 12 पशु बरामद, चालक समेत अन्य लोग फरार

बक्सर। शहर के जेल पईन रोड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पिकअप वाहन पर 10 से 12 सांड एवं बछिया लादकर ले जाए जा रहे थे। वाहन पर बड़ी संख्या में पशुओं को लदा देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप को रोक लिया। लोगों की भीड़ जुटते ही चालक और वाहन पर सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पशुओं से लदे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही सभी पशुओं को सुरक्षित गौशाला पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पुलिस अब जब्त वाहन के मालिक की पहचान करने और फरार लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। पशुओं को किस उद्देश्य से वाहन पर लादकर ले जाया जा रहा था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में आदर्श नगर थानाध्यक्ष ने दैनिक समाचार पत्र सेहत सार स्वस्थ समाज, समृद्ध राष्ट्र के जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से पशुओं से लदे वाहन को रोका जा सका। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही पशुओं के परिवहन से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें