November 2, 2026 6:00 pm

पुलिस ने खूब रोका, फिर भी गुडग़ांव से दिल्ली रैली में पहुंचे हजारों लोग

सेक्टर-29 लेजरवैली मैदान से रवाना हुई बसें, गाडिय़ां पूर्व सांसद राज बब्बर, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक भी रहे मौजूद पुलिस ने बसों को गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया
-काफी संख्या में कार्यकर्ता पैदल ही दिल्ली की तरफ झंडे लेकर चले दिएअब लड़ाई कांग्रेस की नहीं, देश का संविधान बचाने की है: पंकज डावर-परेशान किसानों, जवानों ने दिल्ली पहुंचकर दिखाई ताकत: वर्धन यादव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम , दीपक तिवारी

दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली में गुडग़ांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, आमजन जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव के नेतृत्व में पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गुडग़ांव-दिल्ली बॉर्डर पर रोका, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दिल्ली रैली में पहुंचे। शहर के सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली मैदान से पूर्व सांसद राज बब्बर व पूर्व सांसद एवं रैली के गुडग़ांव प्रभारी धर्मपाल मलिक भी रवानगी के दौरान मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं के जोश के आगे पुलिस को हटना पड़ा और सभी कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने काफी बसों को बॉर्डर पर ही रोक दिया। काफी कार्यकर्ता हाथों में झंडे लिए पैदल मार्च करते हुए दिल्ली की तरफ बढ़ते गए। कुछ समय बाद गाडिय़ां निकलकर आई तो वे गाडिय़ों में सवार हुए।
जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि तानाशाही सरकार डर गई है। कार्यकर्ताओं को रैली में जाने से रोका सरकार की बौखलाहट का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने कहा कि जब सब सेक्टर-29 लेजरवैली मैदान से शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली के लिए निकले तो गुडग़ांव-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी की, लेकिन मजबूत इरादों के साथ हिम्मत दिखाई और आगे बढ़ते गए। उन्होंने कहा कि यह सरकार राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से और आज की इस लोकतंत्र बचाओ रैली से इतनी डर गई है कि वह हमें दिल्ली जाने से रोक रही है। पंकज डावर ने कहा कि रविवार को रामलीला मैदान में जो जनसैलाब उमड़ा है, उसने बता दिया है कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है। यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं है, यह लड़ाई देश के संविधान को बचाने की है, लोकतंत्र को बचाने की है। उन्होंने पूर्व सांसद राज बब्बर और धर्मपाल मलिक का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने सब कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया है। जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने कहा कि सुबह जब हम निकले तो किसी ने नहीं सोचा था कि पुलिस हमें इस तरह रोकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ता को रोक लोगे, लेकिन जनता के दिल में जो आक्रोश है, महंगाई, बेरोजगारी और इस तानाशाही के खिलाफ जो गुस्सा है, उसे कैसे रोकोगे। कार्यकर्ताओं व आमजनता ने दिखा दिया कि जब बात देश की आती है तो हरियाणा का आदमी पीछे नहीं हटता। जिलाभर से किसान, मजदूर और नौजवानों ने इस रैली में शिरकत करके सरकार को दिखा दिया है कि जनता अब जाग गई है। उन्होंने कहा, सरकार कहती है कि किसान खुश है, लेकिन आज किसान इसलिए दिल्ली जा रहा है, क्योंकि उसकी फसल का दाम नहीं मिल रहा। नौजवान इसलिए जा रहा है, क्योंकि उसे रोजगार नहीं मिल रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें