November 2, 2026 10:35 pm

बावल IMT के पोस्को चौक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

सेहत सार समाचार,रेवाड़ी, दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना कसोला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ गांव मुंगलपुर निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 14 जून को गांव पातुहेड़ा निवासी अभय उर्फ काला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। 13 जून को वह शाम के समय पोस्को चौक पर एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पहले बाइक पर दो लोग आए। इसके बाद दो गाड़ियों में साता-आठ और लोग आए। उनके हाथों में धारदार हथियार और पाइप थे। इन लोगों में संदीप उर्फ अंटा, सुरेंद्र और यशपाल सहित कई लोग शामिल थे। उसने आरोप लगाया कि संदीप ने हथियार निकालकर उसे मारने का प्रयास किया था तथा उसके अन्य साथियों ने भी उस पर हमला करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इन लोगों ने कहा कि उन्हें भाई टिंकु उर्फ़ छत्रपाल ने मारने के लिए भेजा है। अगर आगे से छत्रपाल के साथ पंगा लिया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव पातुहेड़ा निवासी संदीप उर्फ अंटा, सुरेंद्र व यशपाल उर्फ यशु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए दो डंडे व एक लोहे की पाईप बरामद की थी। जो इस मामले पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ गांव मुंगलपुर निवासी मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य हथियार, गाड़ियां बरामद की जाएगी और इस मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें