संवाददाता – मुकेश यादव, शाहगढ़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्राम पंचायत नरवा, शाहगढ़। ग्राम पंचायत नरवा के ग्रामीणों के लिए खाद्यान्न सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस गरिमामय उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से *क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष मनीष यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश दुबे, धनी तिवारी, अरविंद यादव (सिमरिया), प्रदीप यादव, हलके राजा, मोनू जैन, रिंकू विश्वकर्मा, तुलसी कबीरपंथी* सहित कई गणमान्य अतिथि और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस नई राशन दुकान के खुलने से नरवा सहित आसपास के ग्रामीणों को अब राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह दुकान केवल अनाज वितरण केंद्र नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की खाद्य सुरक्षा का मजबूत स्तंभ साबित होगी। इस दुकान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को गेहूं, चावल, नमक, शक्कर आदि शासन की निर्धारित दरों पर नियमित रूप से प्रदान किया जाएगा।
समारोह में सरपंच, सचिव, उचित मूल्य दुकान के विक्रेता, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं और बुजुर्ग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नई राशन दुकान खुलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन का आभार माना।











