November 2, 2026 11:28 pm

बहुउद्देश्यीय केंद्र बेनीपुरा में स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम का आयोजन, बच्चों को दिया गया पौष्टिक आहार

रिफार्म उत्सव के तहत पोषण एवं शिशु देखभाल के प्रति किया गया जागरूक, जनजातीय समुदायों में स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने की पहल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

एमसीबी/ जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित रिफार्म उत्सव के अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 22 अक्टूबर 2026 को बहुउद्देशीय केंद्र बेनीपुरा में स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार प्रदान करने के साथ ही शिशु पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा और उचित देखभाल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

 

*रिफार्म उत्सव के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष जोर*

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक रिफार्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पिछले एक दशक में जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए किए गए महत्वपूर्ण नीतिगत एवं संस्थागत सुधारों को प्रदर्शित करने के साथ ही उनका दस्तावेजीकरण करना है। इसी कड़ी में देशभर के पूर्ण एवं संचालित बहुउद्देश्यीय केंद्रों (एमपीसी) में 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण संबंधी जागरूकता एवं बाल देखभाल को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बच्चों को पौष्टिक आहार देकर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

बहुउद्देश्यीय केंद्र बेनीपुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराया गया। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में उचित पोषण की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए नियमित रूप से संतुलित भोजन, स्वच्छता और उचित देखभाल अत्यंत आवश्यक है। बच्चों के भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्धता उनके शारीरिक विकास, रोग प्रतिरोधक क्षमता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होती है। विशेषकर शिशु एवं बाल्यावस्था में उचित पोषण मिलने से बच्चों के स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव तैयार होती है। इस दौरान पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा बच्चों की देखभाल के प्रति सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता को मिल रहा बढ़ावा

स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम के माध्यम से जनजातीय समुदायों तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारियां पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बहुउद्देश्यीय केंद्रों में आयोजित गतिविधियों के जरिए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता और समुचित देखभाल के महत्व को रेखांकित किया जा रहा है। इसके साथ ही समुदाय की सहभागिता बढ़ाकर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

रिफार्म उत्सव के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय केंद्र बेनीपुरा में आयोजित स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस प्रकार के आयोजनों से जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ ही स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण को प्रोत्साहन मिल रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें