November 2, 2026 6:56 pm

वाराणसी: राजू खान के कमरे में विस्फोट से भरभराकर गिरा पूरा मकान, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

राजू खान के कमरे में विस्फोट से भरभराकर गिरा पूरा मकान, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सारंगनाथ क्षेत्र में गुरुवार 15 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे तेज विस्फोट के साथ एक मकान भरभराकर गिर गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ NDRF, SDRF और अग्निशमन की टीम रेस्क्यू में जुट गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजू खान नामक युवक के घर पर विस्फोट की सूचना पर पहुंचने पर मौके से पटाखे बरामद हुए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार मकान में दीपावली से पहले पटाखा बनाए जाने का काम चोरी-छिपे चल रहा था। अज्ञात कारणों से विस्फोट होने से पूरा मकान जमींदोज हो गया।मौके से 2 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अंदर और लोगों के दबे होने की आशंका को लेकर रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाने में जुटी हुई है। घटना की सूचना पर बनारस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें