November 2, 2026 9:46 pm

प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण तो अधिवक्ताओं ने घेरा एसडीएम कार्यालय*

  1. *प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण तो अधिवक्ताओं ने घेरा एसडीएम कार्यालय*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सिरमौर नगर परिषद अंतर्गत प्रशासन ने अतिक्रमण बता कर ढहा दिया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन की ओर से की गई है। लेकिन कार्रवाई के दौरान न सिर्फ मौके पर विरोध हुआ, बल्कि अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव भी किया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिरमौर नगर परिषद के अंतर्गत घनश्याम बढगैइया की दुकान को एसडीएम आरके सिन्हा के निर्देशन पर सिरमौर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हटा दिया गया। कार्यवाही के दौरान एसडीओपी उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी जेपी पटेल और सिरमौर पुलिस के साथ ही साथ रीवा का भी पुलिस बल काफी संख्या मौजूद रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध कर रहे घनश्याम बडगैइया व उनके पुत्रों को बतौर सुरक्षा पुलिस थाना ले गई थी। कार्रवाई के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं जब इसकी भनक अधिवक्ताओं को लगी तो अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गोविंद तिवारी के नेतृत्व ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने अतिक्रमण हटाने से संबंधित आदेश की मांग की, जिस पर एसडीएम ने आदेश दिखाया। लिहाजा अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ और वे लौट गये। वहीं इस मामले को लेकर एसडीएम आरके सिन्हा ने बताया कि सोनी परिवार की ओर से हाई कोर्ट में अतिक्रमण के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। जहां से अतिक्रमण हटाने का आदेश हुआ था। जिसकी वजह से शुक्रवार को कार्रवाई की गई है।

PNP NEWS से रिपोर्टर आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें