मण्डल चीफ ब्यूरो – रिपोर्ट घनश्याम बाबू ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कानपुर देहात में अधिवक्ता जीतू यादव, व राहुल पुत्रगण जसवंत निवासी चौथीआई मैथा स्टेशन कानपुर देहात व अवनीश तिवारी पुत्र विनीत तिवारी पर पंजीकृत गलत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद वकीलों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। वकील मुकदमे को फर्जी बताते हुए ग्राम प्रधान पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं।
वहीं, युवती ने 10 अक्टूबर को एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया था कि लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठाकर नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवती का कहना है कि परिजनों से सहयोग नहीं मिलने पर उसने खुद पुलिस से शिकायत की।
एक तरफ वकील मुकदमे को साजिश बता रहे हैं, दूसरी तरफ युवती ने गंभीर आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी l
Views: 9











