November 2, 2026 10:47 pm

ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर 20 अक्टूबर को मनेगा धर्मक्षेत्र दशहरा उत्सव

राज बब्बर होंगे मुख्य अतिथि, पद्मश्री महावीर गुड्डू देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतिय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुरुक्षेत्र, स्टेट ब्यूरो क्राइम हरियाणा संगीता सिंह

 

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी की ओर से 20 अक्टूबर को ब्रह्मसरोवर के पूर्वी तट पर स्थित मेला ग्राउंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद राज बब्बर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पद्मश्री महावीर गुड्डू अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

थानेसर के विधायक एवं धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी के संरक्षक अशोक अरोड़ा ने पंजाबी धर्मशाला में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।

दोपहर एक बजे निकलेगी श्रीराम की शोभायात्रा

अशोक अरोड़ा ने बताया कि 20 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे श्रीराम की शोभायात्रा गुरु रविदास चौक, जनता स्कूल के नजदीक से रवाना होगी। शोभायात्रा रोटरी चौक, छोटा बाजार, सीकरी चौक, पालिका बाजार, आहलूवालिया चौक, अंबेडकर चौक, गुरुद्वारा छठी पातशाही और सन्निहित सरोवर से होते हुए 18 मंजिला ज्ञान मंदिर के पास स्थित मेला ग्राउंड पहुंचेगी।

शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे और भजन गायक आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेला ग्राउंड में शाम को आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। विधायक अशोक अरोड़ा ने कमेटी के सदस्यों के साथ मेला ग्राउंड का निरीक्षण भी किया और कुरुक्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में शामिल होने की अपील की।

आपसी भाईचारा कायम रखना मुख्य उद्देश्य : अशोक अरोड़ा

विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी का उद्देश्य किसी अन्य कमेटी से प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि शहर में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी जातियों, बिरादरियों और धर्मों के लोगों को साथ लेकर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि करीब 25 वर्ष पहले कुरुक्षेत्र में जातीय आधार पर दो अलग-अलग दशहरा उत्सव आयोजित किए जाते थे। वर्ष 2000 में मंत्री बनने के बाद उन्होंने दोनों कमेटियों को साथ लाकर एक मंच पर दशहरा मनाने की परंपरा शुरू कराने में भूमिका निभाई थी। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में आपसी सद्भाव प्रभावित होने की बात सामने आने पर 36 बिरादरियों को साथ लेकर अलग से दशहरा उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

अरोड़ा ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति और बिरादरी को सम्मान मिलना चाहिए। आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कई पदाधिकारियों ने धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी में संभाली जिम्मेदारी

पत्रकारवार्ता में जानकारी दी गई कि कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान विवेक मेहता विक्की, गुलशन गाबा, पूर्व कोषाध्यक्ष पवन मिगलानी और महामंत्री फतेह चंद गांधी सहित कई सदस्य धर्मक्षेत्र दशहरा कमेटी से जुड़ गए हैं।

विवेक मेहता विक्की ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को साथ लेकर 36 बिरादरियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी के पूर्व सदस्य जलेश शर्मा ने थीम पार्क के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व परिवहन मंत्री अशोक अरोड़ा ने थीम पार्क में मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर बनाए जाने के प्रस्ताव को दूसरी जगह स्थानांतरित कराने में भूमिका निभाई थी, ताकि थीम पार्क का उपयोग शहर के उत्सवों और रैलियों के लिए किया जा सके।

पत्रकारवार्ता में वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला, जलेश शर्मा, नितिन गोयल बंटू, कुलदीप शर्मा गोल्डी, सूरजभान कटारिया, नगर पार्षद मनु जैन, परमवीर सिंह प्रिंस, राजेंद्र सैनी, शिवम बंसल, विवेक मेहता विक्की सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें