November 2, 2026 11:29 pm

हरियाणा:सीआईए धारूहेड़ा ने बावल से तमिलनाडु जा रहे करीब 3.86 करोड़ रुपये मूल्य के कॉपर (तांबे) से भरे ट्रक के गायब होने के मामले में एक और आरोपी किया गिरफ्तार

रेवाड़ी, प्रदेश ब्यूरो चीफ हरियाणा दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए धारूहेड़ा ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए बावल इंडस्ट्रियल एरिया से तमिलनाडु के लिए रवाना हुए कॉपर इनगॉट (तांबे की सिल्लियों) से लदे ट्रक के गायब होने के मामले में एक और आरोपी ट्रक परिचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अकरम निवासी गांव गंगवानी, जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले मे एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया की बावल की मेटाडेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राहुल अरोड़ा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की गत 16 सितंबर 2026 की रात समय लगभग 9:00 बजे उनकी कंपनी से 24,780 किलोग्राम कॉपर इनगॉट (121 सिल्लियां), जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 86 लाख 26 हजार 568 रुपये (GST सहित) थी, अग्रवाल ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से एक ट्रक में लोड करके जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड (गुम्मिडीपूंडी, तिरुवल्लूर, तमिलनाडु) के लिए रवाना की गई थी।

जब खेप तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंची, तो कंपनी प्रबंधन ने ट्रांसपोर्टर, वाहन मालिक और चालक से संपर्क किया। पहले तो उन्हें गुमराह करने वाले जवाब दिए गए, लेकिन बाद में माल चोरी होने की बात कही गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई व गिरफ्तारी:

शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कसौला में संबंधित धाराओं के तहत तुरंत मामला दर्ज कर गहन तफ्तीश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूर्व में गत 26 सितम्बर को मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर के थाना मोहना क्षेत्र से वारदात में प्रयुक्त किए गए खाली ट्रक को लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। इसके पश्चात, पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर साजिश में शामिल एक आरोपी मोहम्मद कैफ निवासी गांव गंगवानी जिला नूंह को पहले ही काबू कर लिया था। जो इस मामले मे सीआईए धारूहेड़ा ने रविवार को मामले मे शामिल एक और आरोपी ट्रक परिचालक अकरम निवासी गांव गंगवानी, जिला नूंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी:

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अकरम को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं।

रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी, ताकि चोरी किए गए करोड़ों रुपये के माल (कॉपर इनगॉट) की शत-प्रतिशत बरामदगी की जा सके और इस अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल अन्य सह-आरोपियों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर उन्हें भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके। पुलिस मामले की अग्रिम जांच पूरी मुस्तैदी से कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें