जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बक्सर। दुर्गापूजा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 17 से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध या आंशिक रोक रहेगी। वहीं, 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 21 अक्टूबर रात 12 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ज्योति चौक, थाना चौक, नाथ बाबा पुल, रामरेखा घाट, मठिया मोड़, मुनीम चौक और जमुना चौक सहित कई मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। सिंडिकेट से जमुना चौक तक केवल दोपहिया वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी।
वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था :-
चारपहिया वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए गोलंबर, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ तथा दानी कुटिया की ओर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पार्किंग के लिए सिंडिकेट, डीएवी स्कूल, बुनियादी स्कूल, आईटीआई मैदान, रेलवे स्टेशन के पास और बाजार समिति में स्थान चिह्नित किए गए हैं।प्रशासन ने एंबुलेंस, मरीजों और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को छूट दी है। रेलवे यात्रियों से टिकट साथ रखने की अपील की गई है। साथ ही नागरिकों से अनावश्यक चारपहिया वाहन लेकर नहीं निकलने और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है।











