November 2, 2026 6:05 pm

रायबरेली: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा आंगनबाड़ी केंद्र, मानक विहीन सामग्री से हो रहा निर्माण – डीएम को फोन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

संवाददाता – धनंजय सिंह, जनई/रायबरेली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

चंदापुर/रायबरेली – थाना क्षेत्र स्थित जनई ग्राम सभा में बन रहा आंगनबाड़ी केंद्र ठेकेदार और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र के निर्माण में जमकर मानकों की अनदेखी की जा रही है। जहाँ निर्माण कार्य में तीन सूत और चार सूत की सरिया लगनी थी, वहाँ ठेकेदार द्वारा ढाई (आधा) सूत की सरिया डाली जा रही है।

घटिया सामग्री से बन रहे इस आंगनबाड़ी केंद्र की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा जिला अधिकारी को फोन कर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत के बाद ठेकेदार ने आनन-फानन में महज दो घंटे में ही छत डाल दी।

ग्रामीणों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी ठेकेदार और ग्राम प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें