सारनाथ पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी को किया गिरफ्ता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनाथ पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों से जुड़े मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे सारनाथ थाना क्षेत्र के बेनीपुर स्थित परशुराम मैदान से की गई।पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिक्की उर्फ लंटू राजभर पुत्र दूधनाथ राजभर, निवासी मकान संख्या 5/152, अकथा, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सारनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 0514/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) और 123 में मामला दर्ज है।
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को मुकदमे के वादी ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने वादी की लगभग 20 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर सारनाथ थाने में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।मामले में लगाए गए आरोप पुलिस की ओर से जारी जानकारी पर आधारित हैं। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्र या के बाद ही होगी।











