November 2, 2026 9:50 pm

गुरुकुल इंदिरा नगर छठ घाट पर तैयारियां शुरू, भव्य पंडाल का होगा निर्माण

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय बक्सर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नवयुवक संघ समिति बढ़ई टोला ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुकुल इंदिरा नगर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रविवार को समिति के सदस्यों एवं मोहल्लेवासियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रंजन कुमार ने की। बैठक में घाट और रास्ते की सफाई, विद्युत सजावट, पूजा व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पेयजल तथा टी-स्टॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करना जरूरी है। समिति की ओर से सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। घाट से लेकर रास्ते और प्रतिमा स्थल परिसर तक विशेष सफाई कराने की योजना बनाई गई है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा, जो पूरे शहर के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए सभी सदस्य मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक में रंजन कुमार, आनंद कुमार, मनीष शर्मा, बिट्टू कुमार, अनुज शर्मा, शिव यादव, अशोक शर्मा, अरविंद शर्मा, पप्पू कुमार, मनोज शर्मा, भोला मिस्त्री, राजू चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, पवन कुमार, अंकित यादव, कुंदन यादव, पवन साव एवं आलोक कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें