November 2, 2026 9:50 pm

दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ की नई कमेटी गठित, नंदलाल राज फिर बने जिलाध्यक्ष

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेयबक्सर। बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ (रजि. संख्या 4152/12), जिला बक्सर की ओर से रविवार को जासो स्थित साईं सेमिनार हॉल में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलेभर से 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मतदान एवं सर्वसम्मति के आधार पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नंदलाल राज को पुनः जिलाध्यक्ष, अरविंद कुमार को जिला महासचिव तथा राजा बाबू और अरुण कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया गया। वहीं, सिमरी से धनजी ठाकुर, बक्सर से हरेंद्र कुमार राम, चौसा से प्रेमजी, इटाढ़ी से चंदन सिंह, ब्रह्मपुर से अजय कुमार और राजपुर से धर्मेंद्र कुमार को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रेमा राज को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। साथ ही, जिन प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रशिक्षण नहीं हुआ है, वहां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर दिलीप कुमार, दीपक कुमार, ललन कुमार, नूर हसन, मायावती कुमारी, चांदनी कुमारी, चांदनी, पूजा और फरीदा खातून सहित महासंघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें