November 3, 2026 12:27 am

डुमरांव: जाम रोकने को नया भोजपुर पुलिस का अभियान, नो-एंट्री में पांच ट्रक पकड़े

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डुमरांव। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। नो-एंट्री के दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच ट्रकों को पकड़ा। कार्रवाई थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस जांच के दौरान नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद नो-एंट्री के दौरान भारी वाहन लेकर निकलने वाले चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डीके कॉलेज रोड सहित आसपास के मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से कई बार यातायात प्रभावित हो जाता है। सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होने से आम लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस का कहना है कि नो-एंट्री व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य व्यस्त मार्गों पर यातायात के दबाव को नियंत्रित करना और आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाए रखना है। निर्धारित समय में प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहन लेकर आने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को जरूरी बताते हुए कहा कि यदि नो-एंट्री व्यवस्था की नियमित निगरानी होती रहे तो जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित समय में प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहन नहीं ले जाने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें