November 2, 2026 11:28 pm

बॉक्सर: ईवीएम-वीवीपैट भंडार गृह का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बक्सर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को प्रखंड परिसर, बक्सर स्थित ईवीएम-वीवीपैट भंडार गृह का अक्टूबर माह का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बक्सर साहिला द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों एवं मतदाता सत्यापन योग्य कागजी पर्ची प्रणाली के सुरक्षित रख-रखाव तथा भंडार गृह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में भंडार गृह की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में लगाए गए निगरानी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। साथ ही आगजनी जैसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता भी देखी गई। निरीक्षण के क्रम में भंडार गृह में साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को नियमित साफ-सफाई, बिजली संचालन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी, बक्सर, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बक्सर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें