November 3, 2026 2:30 am

ललितपुर: न्यायालय में गूंजा हिन्दी के सम्मान का संदेश, हिन्दी दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

प्रभारी जनपद न्यायाधीश यादवेन्द्र सिंह ने कहा—न्यायिक व शासकीय कार्यों में हिन्दी का बढ़े प्रयोग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्यूरो चीफ: सुनील सिंह ठाकुर

 

ललितपुर। हिन्दी के सम्मान और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार के संकल्प के साथ जनपद न्यायालय ललितपुर में हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 14 सितम्बर को सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में हिन्दी की महत्ता, उपयोगिता और न्यायिक एवं शासकीय कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री यादवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवप्रिय सारस्वत के संचालन में हुआ।

 

अपने संबोधन में प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री यादवेन्द्र सिंह ने कहा कि हिन्दी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि देश की एकता, संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने दैनिक कार्यों के साथ-साथ न्यायिक एवं शासकीय कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी सरल, सहज और जनसामान्य से सीधे जुड़ने वाली भाषा है। इसलिए प्रशासनिक, न्यायिक एवं दैनिक जीवन में इसके प्रयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नेमी चंद्र जैन, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश देवलिया, मंत्री लखन यादव, अधिवक्ता अर्चना परमार तथा जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने हिन्दी के महत्व पर अपने विचार रखे।

 

कार्यक्रम में अपर जिला जज विकास कुमार द्वितीय, अपर जिला जज सुनील सिंह, अपर जिला जज नीरज कुमार महाजन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक जायसवाल, सिविल जज (सी.डि.) रवि शंकर गुप्ता, सिविल जज (सी.डि.-एफटीसी) अदिति जैन, सिविल जज (जू.डि.) श्वेता यादव-2, सिविल जज (जू.डि.-एफटीसी) राखी भदौरिया, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह सहित अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

हिन्दी के सम्मान और प्रयोग को बढ़ाने का लिया संकल्प

 

कार्यक्रम का संदेश साफ रहा—हिन्दी को केवल एक दिवस तक सीमित न रखते हुए दैनिक जीवन, प्रशासन और न्यायिक कार्यों में इसके प्रयोग को लगातार बढ़ाया जाए। कार्यक्रम ने हिन्दी के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें