November 3, 2026 2:32 am

ललितपुर : ATM कार्ड चोरी से साइबर फ्रॉड का खेल! तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, कब्जे से 8 ATM कार्ड और SIM बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्यूरो चीफ: सुनील सिंह ठाकुर

ललितपुर। ATM कार्ड चोरी कर उन्हें कथित तौर पर साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करने के मामले में ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 8 ATM कार्ड और एक SIM कार्ड बरामद किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ललितपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक कalu सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मामले की विवेचना आगे बढ़ाते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

ATM चोरी की शिकायत से खुला मामला

 

पुलिस के अनुसार, 12 सितम्बर 2026 को ग्राम बनौनी निवासी कृष्णकान्त ने कोतवाली ललितपुर में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसका ATM कार्ड चोरी कर लिया गया और उसका इस्तेमाल साइबर अपराध में किए जाने की आशंका है।

 

शिकायत के आधार पर कोतवाली ललितपुर में मु0अ0सं0 972/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. प्रिंस राजा चौहान पुत्र अजय पाल सिंह चौहान, निवासी भौरदा, थाना महरौनी, ललितपुर।

2. गजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र महीपाल सिंह, निवासी अगोड़ी, थाना सोजना, ललितपुर।

3. अब्दुल वाहिद पुत्र इरशाद, निवासी बुराका पलवल, जनपद पलवल, हरियाणा।

 

बरामदगी ने बढ़ाई पुलिस की जांच

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 ATM कार्ड और एक SIM कार्ड बरामद किए हैं। इतनी संख्या में ATM कार्ड मिलने के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। बरामद कार्ड किन लोगों के हैं और इनका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया, इसे लेकर भी पुलिस की जांच जारी है।

 

फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद ATM कार्ड चोरी और साइबर फ्रॉड से जुड़े इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें